छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इस महीने में दो दिन शराब दुकान बंद रहेंगे। दरअसल, जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

इस दिन जिले के सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। इस संबंध कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस है। इन दोनों दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ एल 7 सैनिक कैंटीन को पूर्णतः बंद रहेंगे।
बता दें कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय कांकेर में सदीय सचिव शिशुपाल सोरी ध्वजारोहण करेंगे। जिला प्रशासन इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों में जुट गई है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




