बिलासपुरःछत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने पांच वर्षीय स्कूली छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म के आरोप में बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र के एक स्कूल बस में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई बालिका के परिजनों की शिकायत पर की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने शिकायत की है कि मंगलवार दोपहर जब बालिका स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही थी तब कंडक्टर ने बस में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारियों के अनुसार इस दौरान बालिका को चोट पहुंची। उन्होंने बताया कि जब बालिका ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब वे पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत की।
अधिकारियों ने बताया कि वहीं बालिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कंडक्टर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




