सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला प्रभारी पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा आज जिला स्तरीय बैठक के पश्चात अपने पारिवारिक मित्र अरविंद हरिप्रिया के निवास पर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक कामता जोल्हे , दीनानाथ खूंटे, भारत भूषण जोल्हे भी श्री हरिप्रिया के निवास पर पहुंचे। श्री निर्मल सिन्हा ने लगभग 1 घंटे का समय वहां व्यतीत किया तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर के विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल तथा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू खबड़ा,शिवम चंद्रा भी उपस्थित रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




