कोंडागांव: फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम के माध्यम से आजकल नाबालिक प्रेम प्रसंग में पड़कर आरोपियों के चंगुल में फंस रही हैं. ऐसा ही एक मामला कोंडागांव जिले की ग्राम बड़े डोंगर से सामने आया है.

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ शिमला के एक युवक की फेसबुक से दोस्ती हुई. युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर भगा कर शिमला लेकर गया. जहां उसका रेप किया गया. आरोपी को शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक इलाके की रहने वाली कक्षा 9वीं की छात्रा 6 जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थी. लेकिन शाम को स्कूल से घर नहीं लौटी. जिसके बाद परिजनों ने बेटी की सहेलियों के घर पता लगाया. वहां से भी जब उसके बारे में पता नहीं लगा तो फौरन पुलिस थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई. जिसके बाद पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई. सारे फोन कॉल्स और सोशल मीडिया की डिटेल्स निकाली गई. जिसमें एक नंबर पर सबसे ज्यादा बात होना पाया गया.
जानिए कैसे हुआ खुलासा
पुलिस ने फेसबुक आईडी खंगाली तो पता चला कि शिमला के रहने वाले युवक ललित कुमार सहित फेसबुक के माध्यम से छात्रा की दोस्ती हुई है. पुलिस ने मोबाइल नंबर को साइबर सेल की मदद से ट्रैक करवाया. जिसका लोकेशन शिमला के हाडाबोई में मिला. पुलिस ने फौरन एक टीम बनाई. टीम को शिमला भेजा गया जहां युवक के घर से उसे पकड़ लिया गया. वहीं नाबालिक लड़की भी उसी के साथ घर पर थी.
कोंडागांव से भगाकर ले गया आरोपी
अब आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया है. बड़े डोंगर थाना प्रभारी ओंकार दीवान ने बताया. आरोपी युवक ललित शिमला के प्राइवेट होटल में वेटर का काम करता था. फेसबुक से कोंडागांव की नाबालिक के साथ दोस्ती होने के बाद उससे मोबाइल नंबर लिया था. जिससे बात पिछले कुछ महीने से फोन के माध्यम से लगातार बातचीत कर रहा था. बताया जा रहा है आरोपी युवक कोंडागांव आया था. नाबालिक से मिला और उसे भगा कर ले गया था.
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

