सरकारी काम काज पर हस्तक्षेप अनुचित, हाथों से सत्ता फिसलती देख कांग्रेसी बौखलाए – उमेश अग्रवाल
रायगढ़। वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव को लेकर उपजे विवाद पर सी एस पी व टी आई पर कार्यवाही की मांग को लेकर स्थानीय विधायक प्रकाश नायक द्वारा भाजपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने आंखे तरेरते हुए कहा उप चुनाव में संभावित हार व हाथो से सत्ता फिसलती देख कांग्रेसी बोखला
गए है। भाजपा नेता उमेश अग्रवाल में कांग्रेस के आरोपों को मिथ्या बताते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है। उप चुनाव के दौरान भाजपा ने संवैधानिक नियमों का पालन किया है। उप चुनाव में अपनी संभावित हार देख कांग्रेस ने वाद विवाद उत्पन्न कर चुनाव परिणाम प्रभावित करने की नाकाम कोशिश की है। पुलिस की कार्यवाही को कटघरे में खड़े करने की बजाय सोशल मीडिया में वायरल विडियो के देखने की विधायक को सलाह देते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा वायरल विडियो से पार्टी को फजीहत से बचाने के लिए कांग्रेसियों ने अपना दामन पाक साफ दिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक को बेवजह ज्ञापन सौंपा। स्थानीय विधायक अपनी सरकार के काम काज से नाखुश हैं। सरकारी कामकाज पर हस्तेक्षप को भी
जिला भाजपा अध्यक्ष ने अनुचित बताया। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सरकारी काम काज पर हस्तक्षेप को अनुचित परंपरा भी ठहराते हुए कांग्रेस के ज्ञापन सौपे जाने को हार की बौखलाहट के साथ दबाव की राजनीति बताया। उमेश अग्रवाल ने शराब को सामाजिक बुराई बताते हुए नशे के सेवन से बचने को सलाह भी दी है।
