जयपुर। एक 19 साल की युवती को नहाता देख बाथरूम में घुसने और दुष्कर्म करने की घटना का खुलासा काफी समय बाद हुआ है। वो भी तब जब युवती प्रेग्नेंट हो गई। युवती के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का परिजनों को पता चला जिसके बाद मालपुरा गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो कि पड़ोसी ही था।

बाथरूम में घुस कर किया दुष्कर्म
बता दें कि मामला जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके है। जहां 19 साल की युवती को नहाता देख बाथरूम में घुस कर दुष्कर्म किया, इसी दौरा युवती प्रेग्नेंट हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी धनंजय सांगानेर इलाके में कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है, उसी फैक्ट्री में पीड़िता के पिता भी काम किया करते थे। जब युवती बाथरुम में नहाने गयी थी, तब मौका पाकर आरोपी धनंजय बाथरुम में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की ओर से धमकी दिए जाने के बाद डर के मारे पीड़िता ने किसी को भी पड़ोसी की इस करतूत के बारे में जानकारी नहीं दी।

इस रेप के मामले में आरोपी धनंजय चौहान (19) पुत्र शम्भू चौहान निवासी हनुमानगंज कुशी नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। वह सांगानेर सदर में किराए से रहकर कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था, आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया, वहां से सांगानेर सदर इलाके में ही कपड़ा फैक्ट्री में काम करने का पता चला। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी धनंजय को हिरासत मे लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक किराए का कमरा खाली कर यूपी चला गया। कुछ दिनों पहले पीड़िता के पेट में दर्द हुआ, जब परिजनों ने उसे डॉक्टर्स को दिखाया, तब डॉक्टर्स ने उसे 6 महीने की प्रेग्नेंट होना बताया। गर्भवती होने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और फिर कार्रवाई शुरू हुई।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
