सारंगढ़: सारंगढ़ अंचल मे इन दिनों क्रिकेट का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान मे प्रत्येक छोटे बड़े गाँव मे क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है, जहाँ प्रत्येक खिलाड़ी एवं युवा अपने लोकप्रिय विधायक और युवा दिल अरुण मालाकर को अपने समक्ष देखना चाह रहे हैँ। ग्रामीणों की चाहत और मांग को ध्यान मे रखते हुवे विधायक उत्तरी जांगड़े ,गणपत जांगड़े एवं अरुण मालाकर यथा संभव पहुंच कर युवाओं एवं ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रहे हैँ।
इसी कड़ी मे मुख्यालय से दूर वनांचल क्षेत्र तेंदुआ मे भी युवाओं द्वारा युवा नेता कमल यादव के नेतृत्व मे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके फाइनल मैच मे मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक एवं जिलाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था।
फाइनल मैच सिरोली एवं परसदा के मध्य खेला गया जिसमे सिरोली की टीम विजयी रहकर प्रथम इनाम की हकदार बनी।

खेल जिंदगी का आइना है – अरुण मालाकार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा की खेल जिंदगी का आइना है। जिस प्रकार खेल मे हार के बाद भी अगली बार जीत के लिए खिलाडी जोर लगाते हैँ उसी प्रकार जिंदगी के किसी मोड पर हारने से व्यक्ति को हिम्मत नही हार कर पुनः जीत का प्रयास करनी चाहिए।
युवा ही मेरी असली ताकत – विधायक उत्तरी जांगड़े
सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा की सारंगढ़ का सही उत्थान तभी सम्भव होगा जब युवा आगे आएंगे। खेल से टीम वर्क बढ़ती है युवा ही कांग्रेस और हमारी ताकत हैँ। उनकी सरकार युवाओं के साथ है और आगे भी रहेगी।
युवा नेता कमल यादव के विशेष आमंत्रण पर मुख्य अतिथि सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, श्रीमती सीता चिंता पटेल जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी चिंता पटेल , राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा संयोजक महेंद्र गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजकमल गोलू अग्रवाल, एनएसयूआई बरमकेला ब्लॉक प्रभारी अंकित पटेल , विक्की पटेल, पीतांबर पटेल एवं भारी संख्या मे युवा मौजूद थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
