हिंदुओं के खिलाफ अत्यारात पाकिस्तान में कोई नई बात नहीं है। यहां आए दिन हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें सामने आती रहती है।

ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां एक महिला की लाश संदिग्ध हाल में मिली है। बताया जा रहा है कि महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है और स्तन काट दिए गए हैं। शरीर पर कई जगह त्वचा भी छील दिए गए हैं। फिलहाल मामले की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।
मिली जाकारी के अनुसार मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उसने अपनी लापता मां को कुछ रिश्तेदारों के साथ खोजने के बाद उसका क्षत-विक्षत शव पाया है। उसने आरोप लगाया कि लाश के साथ हैवानियत की गई है। बताया गया कि 40 वर्षीय दया भील बुधवार को लापता हो गई थी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक उसके बेटे ने सिंध प्रांत में पुलिस को बताया था कि उसकी मां घास लेने गई है लेकिन घर नहीं लौटी।
सिंध पुलिस ने कहा कि मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं और जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। हालांकि, पुलिस कथित हत्या का मकसद निर्धारित नहीं कर पाई है। पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी साझा करने से भी इनकार कर दिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
