छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 1 जनवरी को अपनी मांगों को लेकर सीएम भूपेश से मुलाकात की थी और कर्मचारियों के हित में कुछ अहम सुझाव दिए थे।

सीएम से मुलाकात के दौरान फेडरेशन ने 6% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सुझाव दिया है और एरियर्स को कर्मचारियों के जीपीएफ में जमा करने की बात कही है। वहीं गृह भाड़ा को पुनरीक्षित करने की मांग की है, जिसे लेकर सीएम ने वित्त विभाग को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई और सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ते को लेकर पिछले साल कई चरणों में आंदोलन किया गया था, जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के आश्वासन के बाद 12 दिन का बेमियादी आंदोलन खत्म किया गया था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
