रायगढ़। चोर अब सरकारी भवनों को भी निशाना बनाने लगे हैं। इसी क्रम में अज्ञात तत्वों ने कृषि महाविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में धावा बोलते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ही उड़ा दिया। यह वारदात शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोईरदादर से गोवर्धनपुर होते हुए इंदिरा विहार मार्ग के बीच स्थित है कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र। यहां नवनिर्मित बालिका छात्रावास में शिफ्टिंग काम होने के कारण कुछ समय से बन्द था। इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने गर्ल्स हॉस्टल में धावा बोलते हुए एलजी कंपनी की 42 इंच वाली स्मार्ट टीवी, सबमर्सिबल पम्प और 112 नल समेत हजारों का सामान गायब कर दिया।
वहीं, एग्रीकल्चर कॉलेज में चोरी कांड की भनक लगते ही स्टॉफ ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, मगर सफलता हाथ नहीं लगने पर आखिरकार थाने की शरण ली गई। कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक बृजेश पटेल की रिपोर्ट पर हरकत में आई चक्रधर नगर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद भादंवि की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध करते हुए संदेहियों की भी खैरखबर ले रही है, ताकि असल चोर पकड़ा जा सके।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
