सारंगढ़।आज दिनांक 2 जनवरी 2023 को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन का एक दिवसीय प्रवास संपन्न हुआ। पार्टी सम्बन्धी गतिविधियों की जानकारी लेने हेतु एवं जिला कार्यालय के सन्दर्भ मे जानकारी देने हेतु नंदन जैन का आगमन हुआ। उक्त अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय मे जिला भाजपा द्वारा नंदन जैन का स्वागत सत्कार किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जहाँ आजीवन सहयोग निधि के सम्बन्ध मे मण्डल अध्यक्ष गणों से चर्चा की वहीं नवीन जिला कार्यालय के विषय मे भी उचित दिशा निर्देश दिए । भाजपा कार्यालय मे जिला पदाधिकारियों के बीच समय बिताने के पश्चात पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल के निवास भोजन करने प्रस्थान किये। नवीन स्थाई जिला कार्यालय के सम्बन्ध मे भी प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ नेताओं से चर्चा परिचर्चा की गयी। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के साथ जिला भाजपा सारंगढ़ बिलाइगढ़ की ऊर्जावान टीम उपस्थित रही। प्रवास के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन मिडिया से भी रूबरू हुए जहाँ कांग्रेस पर उन्होंने जमकर हल्ला बोला। पार्टी सम्बन्धी कार्यक्रम पश्चात नंदन जैन रायगढ़ जिले की ओर प्रवास के सम्बन्ध मे रवाना हुए। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी द्वारा प्रेस के माध्यम से प्रदान की गयी।


पार्टी की मजबूती के संबंध में प्रवास हुआ – नंदन जैन

प्रवास के दौरान चर्चा करने पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने मीडिया को बताया कि पार्टी को सुचारू रूप से चलाने के विषय में बैठक की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी बहुत गंभीर है एवम मोर आवास मोर अधिकार जैसे मुद्दों पर लगातार लड़ाई लड़ रही है। भुपेश के राज में सभी हलाकान है और सभी परेशान हैं। किसी को कोई सुरक्षा नही है। वहीं 2023 विधानसभा विषय मे भी कोषाध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच मुख्य मुद्दों को लेकर जाएंगे और प्रचंड मतों से सरकार बनाएंगे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
