छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला संभालेंगे। वहीं, एसीएस रेणु जी पिल्ले को पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को तीन आइएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।

रेणुजी पिल्ले को अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया है। साथ ही उन्हें महानिदेशक ग्रामीण विकास संस्थान व विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आर प्रसन्ना को विकास आयुक्त व महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विभाग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब आलोक शुक्ला शिक्षा विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
रेणुजी पिल्ले के अवकाश पर जाने के बाद आलोक शुक्ला को अतिरिक्त जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की सौंपी गई थी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
- आंगन मिलन में सम्मानित हुईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां… - September 28, 2026
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
