रायगढ़। मैनपाट-रायगढ़ बार्डर पर कापू जाने वाले रास्ते में आज जलती हुई एक कार व उसमें जली लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में श्र सनसनी फैल गई है। गुरुवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने. * मैनपाट व कापू पुलिस को सूचना दी | सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर | रही है। कार व उसमें मिली लाश किसकी है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या के बाद कार सहित शव जला “दिया है। वहीं कार में आग लगने की भी आशंका जताई जा रही है। गुरुवार की सुबह मैनपाट से कापू जाने वाले रास्ते से होकर कुछ लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी पर ही उन्हें एक पूरी तरह जली हुई कार दिखाई दी। कार से धुआं निकल रहा था। लोग कार के पास पहुंचे तो उसक भीतर जला हुआ व्यक्ति भी नजर आया. परी तरह से जल जाने से सिर्फ हड़ियों का
ढांचा ही बचा था। जले व्यक्ति के शरीर से भी धुआं निकल रहा था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल मैनपाट के कमलेश्वरपुर व व रायगढ़ जिले के कापू थाने में दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच में ये बात पता नहीं चल सकी है कि आखिर कार व कार में जली हुई लाश किसकी है। कार का नंबर भी जल चुका है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या के बाद शव कार में रखकर जला दिया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
