छुट्टी ब्रेकिंग: साल 2023 में इतने दिन ऑफिस और स्कूलों की रहेगी छुट्टियां, लंबी छुट्टियों की होगी भरमार, पढ़िए पुरी खबर…
नए साल यानि की 2023 आने में महज कुछ ही दिन बचे है। जिसको लेकर लोगों में खुशी है। जहां 2022 जा रहा है तो वही 2023 लोगों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। बता दें कि 2023 का कैलेंडर सामने आ गया है। जिसमे वर्ष 2023 में 17 राजपत्रित अवकाश और 33 अन्य अवकाश हैं। नए साल में सरकारी कर्मचारियों को लगभग 50 दिनों से अधिक सरकारी छुट्टियां मिल रही हैं। ऐसे में जिन लोगों ने साल 2023 में कहीं घूमने की योजना बनाई है या नए साल पर किसी यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं। उनके लिए ये मौका शानदार है। जो लोग छुट्टी का इंतज़ार कर रहे है वो जरूर इस सुनहरे चांस एक फायदा उठाए। तो आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2023 तक किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं और कितने अवकाश
साल 2023 की छुट्टियों की लिस्ट
26 जनवरी, गुरुवार: गणतंत्र दिवस
8 मार्च, बुधवार: होली
30 मार्च, गुरुवार: राम नवमी
4 अप्रैल, मंगलवार: महावीर जयंती
7 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे
22 अप्रैल, शनिवार: ईद-उल-फितर
5 मई, शुक्रवार: बुद्ध पूर्णिमा
29 जून, गुरुवार: ईद-उल-अजहा (बकरीद)
29 जुलाई, शनिवार: मुहर्रम
15 अगस्त, मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस
7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी
28 सितंबर, गुरुवार: मिलाद-उन-नबी
02 अक्टूबर, सोमवार: गांधी जयंती
24 अक्टूबर, मंगलवार: दशहरा
12 नवंबर, रविवार: दिवाली
27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस
जनवरी में वीकेंड कॉम्बो
साल के पहले ही महीने में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। 26 जनवरी को गुरूवार है, अगले दिन शुक्रवार का अवकाश ले सकते हैं और उसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसलिए घूमने जाने के लिए 26,27, 28,29 जनवरी यानी ये चार दिन का समय बेहतर रहेगा।
फरवरी में वीकेंड कॉम्बो
18 फरवरी दिन शनिवार को महाशिवरात्रि है। आप शुक्रवार को अवकाश लेकर 17 फरवरी से 19 फरवरी तक वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।
मार्च में वीकेंड कॉम्बो
मार्च में होली है। अगर आप होली के मौके पर घूमने जाना चाहते हैं तो 8 मार्च बुधवार को होली की छुट्टी मिल रही है। 9 और 10 मार्च का अवकाश ले सकते हैं । वहीं 11 और 12 मार्च को शनिवार व रविवार है। इस तरह से आपको मार्च में घूमने के लिए 8 से 12 मार्च तक पांच दिन का मौका मिल सकता है।
अप्रैल में लंबी छुट्टियां
अप्रैल में तीन सरकारी छुट्टियां हैं। 4 अप्रैल, मंगलवार को महावीर जयंती है। 5 और 6 को अगर आप अवकाश लेते हैं तो 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टियां मिल जाएगी। 8 और 9 अप्रैल को शनिवार और रविवार का वीकेंड कॉम्बो मिल सकता है। इस तरह से लगातार 6 दिन की लंबी छुट्टी मिल सकती है। अगर दफ्तर से अवकाश लेना नहीं चाहते तो भी 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक की वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर की छुट्टी मिल रही है। इस मौके पर भी वीकेंड ट्रिप का मजा ले सकते हैं।
मई 2023 में छुट्टियां
5 मई, शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा है। उसके बार शनिवार और रविवार है। इस तरह से मई में भी घूमने के लिए आपको तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है।
जून-जुलाई 2023 में लंबी छुट्टी
जून और जुलाई में भी आपको दो बार लंबी छुट्टियां मिल सकती हैं। 29 जून, दिन गुरुवार को बकरीद की छुट्टी है। शुक्रवार का अवकाश लेकर आप 29,30, 1 और 2 जुलाई को चार दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। वहीं जुलाई के अंत में मुहर्रम है। ऐसे में 29-30 जुलाई की छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं।
अगस्त में छुट्टियां
: अगर आप 14 अगस्त को अवकाश लेते हैं तो 12 अगस्त से 15 अगस्त तक आपको चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी, जिसमें घूमने का अच्छा समय मिलेगा।
सितंबर-अक्टूबर में ट्रिप प्लान
सितंबर में दोनों सरकारी अवकाश गुरुवार के दिन ही हैं। वीकेंड कॉम्बो के लिए यह महीना बेहतर नहीं लेकिन अक्टूबर में घूमने के लिए लंबी छुट्टी मिल सकती है। गांधी जयंती की छुट्टी रहती है। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है। इस तरह से आपको तीन दिन की लगातार छुट्टी मिल सकती है।
वहीं 21-22 अक्टूबर को वीकेंड हैं और 24 को दशहरा की छुट्टी है। बीच में 23 अक्टूबर का अवकाश लेकर आप चार दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।
नवंबर-दिसंबर का वीकेंड कॉम्बो
नवंबर में दिवाली का पर्व है। इस मौके पर आपको दो वीकेंड कॉम्बो मिल रहे हैं। दिवाली रविवार 12 नवंबर को है। आप चाहें तो 10,11 और 12 नवंबर का वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वहीं 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। 25, 26 और 27 नवंबर पर भी घूमने जा सकते हैं।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
