रायपुर। बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत सरसींवा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा घोषणाएं की गई है। सरसींवा को नवीन नई तहसील बनाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सरसींवा और पवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की गई है। वहीं सरसींवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा की गई। बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा। बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ा कर 50 बिस्तर की जायेगी। बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बस्ती पहुंचने एवं बस्ती से बाजार पहुंचने हेतु पुलिया का निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर घमासान, 10 सदस्यों के बहिष्कार के बाद प्रस्ताव पारित… - September 21, 2026
- सारंगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार, 61 शिविरों में 5,295 लोगों को किया जागरूक… - September 21, 2026
