नोएडा में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग के तौर पर की गई है।

इस मामले में दो दिन पहले किशोरी ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसे होटल के एक कमरे में बुलाकर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इलाके के थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की वसीम नामक अपने प्रेमी से मिलने के लिए एक होटल में गई थी। युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।
नोएडा के ही एक अन्य गांव में रहने वाली किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि गांव में रहने वाली किशोरी को एक युवक ने एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई।
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026
- सारंगढ़:कलमा बैराज के गेट 16 जून से खुलेंगे, महानदी किनारे जाने पर सख्त चेतावनी… - June 15, 2026

