सारंगढ़: सुरक्षित समझे जाने वाले सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे अचानक अपराध की बढ़ोत्तरी ने प्रबुद्ध जनों के माथे पर बल ला दिया है। कभी बंधापाली के पास काम से लौट रहे युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला, तो कभी दीनदहाड़े केडार थाने मे जिंदा जलाने की कोशिस, तो कल देर रात एक नव युवक की मौत की खबर से पुरा सारंगढ़ अंचल मानो दहल सा गया है।
ताजतरीन मामला सारंगढ़ से लगे ग्राम कटेकोनी की है जहाँ एक युवक की लाश मिलने की खबर से सारंगढ़ की फ़िज़ा मे पुनः दहशत फैल गयी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक का नामअजय कुर्रे पिता घनश्याम कुर्रे उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है। जो घर से खाना खाने के बाद गुटखा खाने के नाम से घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर वापिस नही आया, सुबह पता चला कि किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी है। खबर लिखते तक तेजतर्रार थाना प्रभारी विजय चौधरी और टीम मौके वारदात वाले स्थल पर पहुंच चुकी है, एवं हत्या के हर एंगल की जांच कर रही है।

- “मैं चिल्ला रही थी, वो 7 हैवान मेरे प्राइवेट पार्ट में.” दिल्ली जैसे निर्भया कांड से दहला… - August 2, 2026
- छत्तीसगढ़:वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा: तेंदुए ने रिहायशी इलाके में मचा रखा था आतंक, अब पिंजरे में हुआ कैद…. - August 2, 2026
- छत्तीसगढ़:JCB से गड्ढा भरते वक्त मजदूर को जिंदा दफना दिया, 4 दिन बाद ऐसी हालत में निकाला गया शव… - August 2, 2026




