आरोपी सौरभ घृतलहरे एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 39 पाव देसी प्लेन शराब, 03 पाव नंबर 1 अंग्रेजी शराब एवं 07 बाटल बीयर जुमला कीमती 5120 रूपए एवं मो.सा. सोल्ड TVS अपाचे किमती 80000/रुपए जप्त

पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17/12/2022 को मुखबीर से सूचना मिली की एक मो.सा. में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते लेकर जा रहे हैं कि तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर *आरोपी सौरभ घृतलहरे पिता आनंदराम उम्र 20 साल साकिन प्रगति नगर भटगांव एवं विधि से संघर्षरत बालक* के कब्जे से एक सफेद रंग के झोला में 39 पाव देसी प्लेन शराब, 03 पाव अंग्रेजी शराब नंबर 1 अंग्रेजी एवं 07 बॉटल बीयर जुमला 12.290 लीटर शराब कीमती 5120 रूपए एवं मो.सा. सोल्ड TVS अपाचे किमती 80000/रुपए में उक्त आरोपी एवं अपचारी बालक के द्वारा अवैधानिक रूप से परिवहन करते पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विधि अनुसार – कानून से संघर्षरत बालक का नाम गोपनीय रखा गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
