सुधीर चौहान

रायगढ़/ फोटोग्राफी एसोसिएशन द्वारा बड़े ही हर्ष के साथ दिनाँक 18/12/22 दिन रविवार को आर.पी.ए. संगठन के द्वारा फैमिली पिकनिक वन भोज व कई प्रकार के खेलों का आयोजन रखा गया था। विदित हो कि यह पिकनिक का कार्यक्रम लगभग 3 वर्षों के बाद संगठन द्वारा किया गया है। सभी फोटोग्राफरों को फैमिली के साथ बुलाया गया था। ताकि सभी के परिवार से मेल मिलाप हो सके सब एक दूसरे को पहचान सकें। आपको बता दें कि यह आयोजन मां मानकेश्वरी मंदिर महापल्ली में रखा गया और बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया था।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सरवन चौहान, उपाध्यक्ष आलोक प्रधान, सचिव नंदू भैया, कोषाध्यक्ष अजय, मीडिया प्रभारी दीपांशु, कार्यक्रम संयोजक नरेश साहू सुमित साहू कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक राजा ठाकुर, जीतू, सोहन पटेल, डिग्री लाल, प्रेम, अमित यादव, राज स्टूडियो, राहुल विश्वकर्मा, आकाश पटेल, विक्की चौहान, संतोष पटेल, राम स्टूडियो व संगठन के बहुत से सदस्य उपस्थित रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
