छत्तीसगढ़ के शहरों में अब पैन कार्ड बनवाने के लिए लोक सेवा केंद्रों और दूसरी एजेंसियों का चक्कर नहीं काटना होगा। बस आपको एक फोन नंबर डायल करना होगा। सरकारी एजेंसी का कर्मचारी आपके दिए पते पर हाजिर हो जाएगा। पंजीकरण की प्रक्रिया वहीं पूरी होगी और पैन कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा।

यह संभव होगा मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिये। सरकार ने इस योजना में पैन कार्ड पंजीयन और सुधार सेवा को भी जोड़ लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “एक और नई शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए अब घर बैठे PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर रहे हैं। अब आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। बस फोन घुमाइये और PAN कार्ड पाइए।’ इस सेवा के लिए आपको फोन नंबर 14545 डायल करना होगा। यहां औपचारिक जानकारी लेने के बाद योजना से जुड़े वॉलंटियर जिन्हें मितान कहा जा रहा है, खुद आपके घर पहचेंगे।
पैन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर आपका पंजीयन पूरा करेंगे। इसके लिए एक न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाएगा। तय समय पर आपका पैन कार्ड डाक के जरिये घर
तक पहुंच जाएगा। इस योजना के जरिए जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, गुमास्ता लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेजों की नकल आदि घर पहुंचाया जाता रहा है। एक नवम्बर से इस योजना में पांच साल तक के बच्चों के आधार पंजीयन को भी शामिल कर लिया गया। इस तरह पैन कार्ड पंजीयन और सुधार इस योजना की 10वीं सेवा होगी। सरकार की घोषणा 100 सेवाओं को शामिल करने की है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
