मनोज अग्रवाल

जैजैपुर:- छत्तीसगढ़ के महान संत ,सत्य ही मानव का आभूषण है के विचार को जन जन तक पहुंचाने वाले गुरु घासीदास बाबा जी की 266 वीं जन्मजयंती(18 दिसंबर )पर सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में नगर पंचायत जैजैपुर के सतनाम भवन से गिरौदपुरी धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें कार एवं बाइक रैली के माध्यम से जैजैपुर से गिरौदपुरी तक हजारों की संख्या में लोग इस संदेश यात्रा में शामिल होंगे सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा 18 दिसम्बर की इस पवन पर्व के अवसर पर सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन लगातार 11 वें वर्ष किया जा रहा हैं जिसमे क्षेत्र भर के सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर युवाओं व महिलाओं के साथ साथ जिले के सामाजिक बुद्धजीवी पदाधिकारी सभी लोग बड़ी संख्या में इस भब्य सतनाम संदेश यात्रा में शामिल होंगे।
सतनाम संदेश यात्रा इन गांवों से गुजरेगी
सुबह 9 बजे नगर पंचायत जैजैपुर से सतनाम संदेश यात्रा अध्यक्ष जगजीवन जांगड़े के नेतृत्व में शुरू किया जाएगा 10 बजे ग्राम परसाडीह 11.30 बजे बिर्रा 12 बजे केरा 12.30 बजे मुड़पार 1 बजे शिवरीनारायण 1.30 बजे मड़वा एवं दोपहर 2 बजे गिरौदपुरी धाम पहुंचेगी।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

