सारंगढ़ : भाजपा नेता अरविंद ने जानकारी दी है कि सांसद गोमती सहायक एक दिवसीय प्रवास पर सारंगढ़ आ रही हैं । सांसद गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी । 18 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे उनका आगमन गुरु घासीदास ज्ञान स्थल, गौरव पथ सारंगढ़ में होगा। इस अवसर पर वे जैतखंभ में पूजा-अर्चना करेंगी तथा गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती गोमती साय ने कहा है कि गुरु घासीदास छत्तीसगढ के गुरु के रूप में जाने जाते हैं तथा उनका संदेश मनखे मनखे एक समान आज भी प्रासंगिक है तथा विश्व बंधुत्व को दर्शाता है। हमे आज भी गुरु घासीदास जी के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने शांति और अहिंसा का जो संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है ।श्रीमती गोमती साय दोपहर 3:30 पर स्थानीय रेस्ट हाउस में आम जनता व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी ,उसके पश्चात रायपुर के लिए रवाना होंगी। भाजपा नेता अरविंद हरि प्रिय ने इस कार्यक्रम में आम जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
