सारंगढ़। कॉलेज की पढ़ाई करके वापस घर आ रहे कालेज के स्टुडेंट के मोटरसायकल को बेसुध टेक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोक दिया जिससे मोटर सायकल सवार तीन लोगो को चोट आई है। पिड़ित की शिकायत पर सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने नरेश यादव निवासी सहसपुर के ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भादवि 279,337 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर को कुमारी सुभम दुबे सीपीएम साईस एवं आर्ट कालेज दानसरा पढाई करती है दिनांक 05.12.2022 को मेरी बहन अपने साथी लोकश एवं चित्ररेखा कुर्रे के साथ मोटर सायकल में बैठ कर दिनांक 05.12.22 को सारंगढ तरफ आ रही थी की करीब 03.45 बजे सहसपुर सोसायटी के पास पहूचे थे कि नरेश यादव निवासी सहसपुर का ट्रैक्टर महेन्द्र का चालक टेक्टर को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते ला कर लोकेश के मोटर सायकल को ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे सुभम दुबे, चित्रलेखा कुर्रे, व लोकेश को चोटे आई है मोटर सायकल भी क्षति ग्रस्त हो गया। कु शुभम दुबे अपने साथी लोकेश के मोटर सायकल चित्रलेखा कुर्रे के साथ बेठकर सारंगढ़ तरफ आ रही थी । मोटरसायकल को लोकश चला रहा था कि दिनांक 05 / 12 / 2022 क 3.45 बजे दिन के आसपास नरेश यादव के टेक्टर को चलाते हुए लाकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे मेरे बहन को ज्यादा चोट लगा एवं उनक साथीयों को हल्का फल्का चोट लगा है। कु शुभम दुबे को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ भर्ती किये जिसको रायगढ़ रिफर कर रायगढ़ वाहन 108 के द्वारा पहुंचाया गया । जिनका बेहतर ईलाज हेतु रायगढ़ आर्थों एण्ड जनरल हास्पिटल में ईलाज करवाये है। सारंगढ़ पुलिस ने शिकायत पर नरेश यादव के टेक्टर के चालक के खिलाफ भादवि 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
