झारखंड में नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हर दिन मासूम बच्चियों और महिलाओं से दरिंदगी के मामले विभिन्न जिलों से प्रकाश में आ रहे हैं.

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले चार दरिंदों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी और जंगल में छोड़कर खुद फरार हो गए.
सामूहिक दुष्कर्म को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पलामू के पाटन थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस जुट गई है. फिलहाल दुष्कर्म के सभी आरोपी फरार हैं. दरअसल पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी जब शौच करने के लिए घर के पास के ही खेत मे गई, तो इसी दौरान गांव के ही रहने वाले चार दरिंदे संजय महतो, अमित महतो, अकबर महफुज और बसंत महतो द्वारा जबरन युवती को अगवा कर जंगल की ओर ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए ,नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
जंगल में बेहोश पड़ी थी युवती
आरोपियों ने घटना का जिक्र करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देते हुए युवती को जंगल में छोड़ कर फरार हो गए. इस बीच युवती को ढूंढते हुए जब उसके परिजन जंगल की ओर गए तब युवती उन्हें बेहोश पड़ी मिली , 2 दिनों तक घर में इलाज कराने के बाद युवती और उसके परिजनों द्वारा पाटन थाने में चारों दरिंदों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
बच्ची से गैंगरेप के सभी आरोपी फरार
पाटन थाना की पुलिस ने चारों दरिंदों के विरुद्ध धारा 376 डी- ए और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है, पाटन थाना के द्वारा पीड़ित नाबालिग युवती का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जाँच करवाया. पाटन थाना की पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, फिलहाल नाबालिक बच्ची से गैंगरेप के सभी आरोपी फरार है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
