बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम खैरी में हुए अंधे कत्ल ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। अब तक देखा गया है कि आरोपी अपने आरोपों को छुपाने में लगे रहते थे, लेकिन इस आरोपी ने पुलिस को खुला चैलेंज कर 18 दिसंबर को खुलेआम हत्या करने की चुनौती दे डाली है ।

इस घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को खुला चैलेंज करते हुए एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 18 तारीख को एक और हत्या करने की चुनौती दे डाली है। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गई है और वहां की स्थिति देखकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है । आरोपी द्वारा मृतक के गले को धारदार हथियार से गले को रेत कर चेहरे को पत्थर से कुचल कर हत्या को अंजाम दिया है ।

मृतक की नहीं हुई शिनाख्ति
जिस युवक की हत्या की गई है, वह कहा का रहने वाला है, अब तक किसी ने शव की शिनाख्ती नहीं की है। घटना की सूचना आसपास के गांवों में दी गई है। ग्रामीण भी अब तक युवक को पहचान नहीं सके हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर आरोपी की खोजबीन में जुटी है। पुलिस का यह भी मानना है कि तरह की घटना को अंजाम देने वाला युवक आदतन अपराधी होगा, जिसने कई घटनाओं को अंजाम दिया होगा।
आसपास के लोगों से पूछताछ जारी
DSP बेमेतरा मनोज मिंज ने कहा कि यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती भरा है कि आरोपी कौन है, मृतक कौन है, उसके बाद ही आरोपी को पकड़ा जा सकेगा । फिलहाल आसपास के लोगों की पूछताछ की जा रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
