सारंगढ़ / सारंगढ़ कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड में अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर दोनों नेताओं की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल जी अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने स्वतंत्रता के बात रियासतों के विलय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंडित रविशंकर शुक्ल जी को आधुनिक मध्य प्रदेश का निर्माता कहा जाता है..
प्रदेश के कदावर नेता शहीद विद्याचरण शुक्ल जी 9 बार सांसद निर्वाचित होकर अनेक बार इंदिरा ग़ांधी के मंत्री मंडल में रहे और राज्य गठन आंदोलन में भाग लिया अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए शुक्ला परिवार का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से
जिला कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी विधानसभा बूथ प्रभारी, संजय दुबे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, रविंद्र नंदे जिला संयुक्त महामंत्री, राकेश पटेल कोषाध्यक्ष व जेल समदर्शक, सरिता गोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष व एल्डरमैन, धीरज बहिदार युवा कांग्रेस महासचिव व एल्डरमैन, विनोद भारद्वाज ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष उलखर कोसीर, कुलदीप नरसिंह, चारू शर्मा एनएसयूआई नेता आदि कांग्रेसी उपस्तिथ थे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
