रायपुर: छतीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 दिसंबर से शुरू हो गई है. वहीं उम्मीदवार 31 दिसंबर तक पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. सैलरी लेवल-1 के तहत ₹77,840 से लेकर ₹1,36,520 होगी.

शैक्षिक योग्यता और आयु
कानून में डिग्री एंड डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा पूरी शैक्षिक योग्यता की डिटेल देखने के लिए नोटिफिकेशन पर जाएं. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. इसमें भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी. किसको कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें की प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक psc.cg.gov.in पर विजिट करें.
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
