सारंगढ़: पंडित लोचन प्रसाद शासकीय महाविद्यालय सारंगढ़ के राष्ट्रीय_सेवा_योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम जशपुर में डॉ दिनदयाल साहू ज़ी तथा श्री राधाकृष्णा हॉस्पिटल की टीम शामिल हुए l
डॉ दिनदयाल साहू ने बच्चों को स्वच्छता तथा स्वास्थ्य का महत्व बताया l डॉ साहू ने बच्चों को बताया कि मानसिक हेल्थ क्या होता है और इसे कैसे ठीक किया जाता है l
शिविर में उपस्थित बच्चों को दुर्घटना जन्य व्यक्ति की कैसे मदद की जाती है बताया गया lहॉस्पिटल स्टाफ़ जितेंद्र सिदार तथा अन्य स्टाफ़ ने बच्चों को पर्सनल हाइजीन के बारे में भी ट्रेनिंग दी l तथा उपस्थित सभी बच्चों को मेडिकल हैंड वॉशिंग का ट्रेनिंग दिया गया तथा उससे सम्बंधित पोंप्लेट भी बाटा गया l
उक्त अवसर पर डॉक्टर दीनदयाल साहू जी राधा कृष्णा हॉस्पिटल सारंगढ़, श्री पटेल जी कार्यक्रम अधिकारी,हेमलाल लाल देवांगन जी श्री राधा कृष्णा हॉस्पिटल स्टाफ़ , विष्णुप्रिया साहू तथा जितेंद्र सिदार Srk स्टाफ़, श्री सहस राम साहू सर जी उपस्थित थे l
सभी ने छात्र छात्राओं को शिविर का महत्व बताते हुए अलग-अलग विषयों पर अपना वक्तव्य रखे ,साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
