छत्तीसगढ़: हाइवे से ओडिशा के नायब तहसीलदार सहित चार लोग कार सहित हुए लापता…शादी समारोह मे शामिल होने आये थे छत्तीसगढ़….
चारों लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कांकेर आए थे। यहां से सभी लौट रहे थे। लापता लोगों ने नायब तहसीलदार की पत्नी और साला भी शामिल है। सभी के मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
6 दिसंबर को आए थे शादी में शामिल होने
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के उमरकोट निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (65) अपनी पत्नी रीता सरकार (50) की बड़ी बहन रीना दत्ता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर को कांकेर के गोविंदपुर आए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को गोविंदपुर में हुए रिसेप्शन में भी शामिल हुए। शादी में सपन के साले कोंडगांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (42) और एक परिचित हजारी लाल ढाली (67) भी आए थे।
रात को शादी से निकले, फिर घर नहीं पहुंचे
पार्टी के बाद नायब तहसीलदार सहित चारों शनिवार रात करीब 10.30 बजे कार से कोंडगांव के लिए रवाना हुए। उनके जाने से पहले और बाद में भी कुछ वाहन कोंडागांव के लिए निकले थे। जब रात करीब 12 बजे तक भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रीना दत्ता के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन शादी में व्यस्त होने के कारण वे कॉल रिसीव नहीं कर पाईं। इस पर परिजनों को लगा कि वे कांकेर में ही रुक गए होंगे।

अगले दिन सुबह लापता होने का पता चला
अगले दिन सुबह जब रीना दत्ता ने मिस कॉल देखा तो उन्होंने बात की। इस पर चारों के लापता होने का पता चला। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सपन सरकार के बेटे नवजीत उनकी तलाश में निकले। रास्ते भर कार और लापता लोगों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

सभी का मोबाइल रात 11 बजे से बंद
कार में सवार लापता चारों का मोबाइल रात 11 बजे से बंद है। मोबाइल जंगलवार कालेज के निकट टावर से बंद बता रहा है। परिवार के लोग लगातार मोबाइल पर काल कर रहे हैं। रविवार दोपहर जब बुजुर्ग हजारी लाल ढाली की पुत्री जयंती बोस निवासी दल्लीराजहरा ने रीता सरकार के मोबाइल में काल किया तो तीन बार घंटी बजने के बाद स्विच ऑफ बताने लगा। टीआई शरद दुबे ने बताया कि सभी की तलाश की जा रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
