रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध का आनलाइन पेमेंट लेने के चक्कर में एक किसान 30 हजार रुपए गंवा बैठा । पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पीड़ित कैलाश चौधरी पिता पदूमनाथ चौधरी (41) बड़े गुमड़ा में रहता है और खेती किसानी सहित दूध बेचने का काम करता है | कैलाश वर्ष 2021 से टीआरएन कंपनी भेंगारी में काम करने वाले अनिल को दूध देता था। जिसकी बिक्री रकम प्रतिमाह नगद लेता था। अनिल के अपने गृह ग्राम हरियाणा चले जाने से दूध का बिक्री रकम 5000 पीड़ित को लेना था। अनिल इसे बीच में फोन करके बोला था कि अपना फोन पे नंबर दे दो रकम डाल दूंगा।उस समय कैलाश फोन पे नहीं चला रहा था। कुछ दिनों बाद कैलाश ने अपने मोबाइल पर फोन पे चालू एक्टिवेट किया। इसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से काल आया। काल करने वाले ने इसे अपना परिचय अनिल के रूप में
दिया और शेष रकम को फोन में डालने के लिए फोन पे नंबर मांगा। तब कैलाश ने अपना नंबर उसे दे दिया। उसके आद फोन करने वाले ने कैलाश को 5000 रुपए भेज रहा हूं कह कर उसके फोन पे में कुछ लिंक भेजा। जिसे टच करने पर कैलाश के खाते से 5000 रुपए कट गए। इस तरह तीन बार आरोपी ने पीड़ित को झांसे में लेकर उससे खाते से 30 हजार रुपए की आनलाइन ठगी कर ली।
इस तरह हुआ खुलासा
अज्ञात आरोपी ने 30 हजार रुपए ठगने के बाद भी कैलाश को और अपने झांसे में लेने के लिए फिर से फोन किया। वहीं हर बार की तरह फिर से उनका रुपए वापस करने की बात कहने लगा। ऐसे में पीड़ित स्वयं अनिल के घरघोड़ा स्थित मकान पहुंच गया। जहां अनिल अपने कमरे में था। जिसे पीड़ित ने पूछताछ किया तो अनिय ने उसे बताया कि वो ठगी के शिकार हो गए हैं। अनिल ने ना तो उसे फोन किया है और न ही कोई टांजेक्शन किया है।इस तरह ठगी का खुलासा हुआ।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
