दुनिया के कई देशों में सदियों पुराने हिंदू मंदिर आज भी मौजूद हैं। कुछ मंदिर इतने रहस्यमयी हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं।

हम आपको आज एक ऐसे ही हिंदू मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 600 सालों से एक इस्लामिक देश में समंदर के बीचों-बीच मौजूद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मंदिर आज भी पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विषैले सांपों की है। यह मंदिर इंडोनेशिया में है, जो समुद्र के बीचों-बीच एक ऊंची चट्टान पर बना हुआ है।
इंडोनेशिया में मौजूद है हिंदू मंदिर
मान्यता है कि इस चट्टान का निर्माण हजारों साल पहले समुद्र में उत्पन्न हुए ज्वार के कारण हुआ था। मंदिर को ‘तनाह लोत मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। ‘तनाह लोत’ का स्थानीय भाषा में मतलब ‘समुद्री भूमि’ या ‘समुद्र में जमीन’ होता है। बाली में सागर तट पर बने सात मंदिरों में से यह मंदिर एक है। इन्हें एक श्रृंखला के रूप में बनाया गया है। हर मंदिर से अगला मंदिर बिल्कुल साफ नजर आता है। जिस शिला पर यह मंदिर टिका है, वह साल 1980 में कमजोर होकर झड़ने लगी थी। इसके बाद आसपास के क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया गया। हालांकि, बाद में जापान की सरकार ने इस चट्टान को बचाने के लिए इंडोनेशिया के सरकार की मदद की। इसके बाद चट्टान के एक तिहाई हिस्से को कृत्रिम चट्टान से ढंक दिया गया।
पुजारी ने करवाया मंदिर का निर्माण
मान्यता है कि तनाह लोत मंदिर का निर्माण 15वीं सदी में हुआ था। इस मंदिर को निरर्थ नाम के एक पुजारी ने बनवाया था। बताया जाता है कि पुजारी निरर्थ समुद्र तट के किनारे चलते-चलते इस जगह पर पहुंचे थे। इस जगह की सुंदरता पुजारी को इतनी भाई कि उन्होंने यहां पर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया। फिर आसपास के मछुआरों से उन्होंने समुद्र देवता का मंदिर बनाने का आग्रह किया। इसके बाद यह मंदिर बनाया गया। बता दें कि मंदिर में पुजारी निरर्थ की भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि पुजारी ने अपनी शक्ति से यहां पर एक विशाल समुद्री सांप पैदा किया था। यही सांप मंदिर की सुरक्षा करता है।
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026
- सारंगढ़:कलमा बैराज के गेट 16 जून से खुलेंगे, महानदी किनारे जाने पर सख्त चेतावनी… - June 15, 2026
- सारंगढ़:चार साल बाद मिली उम्मीद: सुशासन तिहार बना पैरालिसिस पीड़ित संतराम चौहान के जीवन का सहारा… - June 15, 2026

