रायपुर।चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा हैं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र होने से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हैं.

कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई हैं. आने वाले समय में तूफान के कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश भी हो सकती हैं, तापमान में गिरावट के साथ साथ ठंड भी बढ़ेगी.
अब तक सबसे कम तापमान कोरिया जिले में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया हैं. रायपुर में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं, वहीं बिलासपुर में 14.6, अंबिकापुर में 9.6, जगदलपुर में 16.6, दुर्ग में 14.2, राजनांदगांव में 15.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
