भानुप्रतापपुर / मुखबीर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तस्करों के साथ एक जिंदा पैंगोलिन भी बरामद किया है। अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच के बाद इस गिरोह में शामिल अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी हो सकती है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोयलीबेड़ा इलाके से कुछ लोग पेंगोलिन को तश्करी कर बेचने ले जा रहे हैं।
सुकमा का निवासी है मुख्य आरोपी
: सूचना पर विभाग की टीम लगातार पीछा करते हुए भानुप्रतापपुर के खण्डी नदी के पास आंध्रप्रदेश की कार में सवार 5 आरोपियों और जिंदा पैंगोलिन को जब्त किया। इसमे शामिल मुख्य आरोपी देवानंद कालीपद, राजेंद्र राजपूत धनवीर ये तीनो पालारास सुकमा निवासी है। आरोपियों में एक इंजिनियर,एक ड्राइवर है।
दुर्लभ जीव है पैंगोलिन
कोयलीबेड़ा क्षेत्र के सहदु राम और उसकी पत्नी दसरी निवासी कुरुसबोडी है। जो देवानंद कालीपद के सास-ससुर हैं। बता दें कि पैंगोलिन एक दुर्लभ जीव है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बहुत मांग है। इसका बाजार मूल्य 12 से 15 लाख रुपए हो सकता है। इसके मांस और इसकी शैल को उपयोग दवा के लिए किया जाता है।
- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

