धमतरी। धमतरी जिले में एक नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा डालकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है….वहीं पीडिता की शिकायत पर सिहावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम बांसपानी का रहने वाला आरोपी राहुल नेताम नाबालिग के घर में जबरदस्ती घुस गया….और उसे डरा धमका कर उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं जब परिजन घर आए तो इसकी जानकारी नाबालिग ने उनको दी। जिसके बाद सिहावा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। धमतरी एएसपी मेघा टेंभूरकर ने बताया है कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
