जांजगीर-चांपा. जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने 9 लाख 40 हजार और दर्जन भर फर्जी सील के साथ युवक गिरफ्तार हुआ है. आरोपी युवक से कई जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की सील भी पुलिस ने बरामद किया है.

आरोपी युवक के पास सील लगे कई आवेदन पत्र भी मिले हैं. जिसे देखकर लगता है कि, आरोपी नौकरी लगाने में फर्जी सील का उपयोग करता था.
शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक युवक सफेद रंग की कार में अवैध रकम लेकर पामगढ़ से शिवरीनारायण की ओर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने एचपी पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर युवक की गाड़ी रुकवाकर गाड़ी की तलाशी ली. जिसमें 9 लाख 40 हजार नगद और दर्जन भर सील मिली है. पुलिस का कहना है कि फर्जी सील और रकम के बारे में फिलहाल युवक ने कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल आरोपी सम्राट दिवाकर के खिलाफ धारा 41(1- 4)379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
