रायपुर: देश के कई शहर-कस्बों में कोरोना काल के बाद डांस, वर्कआउट करते या वॉकिंग के दौरान बेसुध होकर गिरने और जान गंवाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसे एक्सपर्ट भी चिंताजनक मानते हैं।

ऐसी ही घटना यहां रायपुर में भी हुई है। बिहार में भी एक मामला सामने आया है।
रायपुर के बड़े शैक्षणिक संस्थान राजकुमार काॅलेज में वार्षिकोत्सव की तैयारी में जुटी आठवीं कक्षा की एक छात्रा की डांस प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई। छात्रा के बेसुध होकर गिरने के बाद उसे एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डांस की प्रैक्टिस करते हुए बच्ची की तबीयत खराब हो गई, जिससे वह स्टेज पर गिर गई। उसके बाद काॅलेज प्रबंधन छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। घटना आजाद चौक थाने की है।
पुलिस के मुताबिक तेलंगाना आदिलाबाद की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा की मौत हुई है। मंगलवार शाम को बच्ची अन्य बच्चों के साथ काॅलेज परिसर में वार्षिकोत्सव के लिए डांस की प्रैक्टिस कर रही थी। डांस प्रैक्टिस करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से बच्ची गिर गई। इसके बाद काॅलेज प्रबंधन बच्ची को उपचार के लिए कटोरा तालाब स्थिति एक अस्पताल लेकर गया। सेहत में कोई सुधार नहीं होने पर बच्ची को पचपेड़ीनाका स्थित एक अन्य निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बच्ची की मौत की असल वजह पता लगने की बात टीआई ने कही।
इसी सत्र में काॅलेज में लिया था दाखिला
छात्रा का इसी साल आठवीं कक्षा में एडमिशन हुआ था। घटना के कुछ समय पहले तक बच्ची अपने सहपाठियों के साथ खेल रही थी और हंसी-ठिठोली कर रही थी। बच्ची जब डांस की प्रैक्टिस कर रही थी, उसी समय उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद बच्ची ने तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधन बच्ची को आनन-फानन में उपचार के लिए अपनी एंबुलेंस में अस्पताल लेकर गया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
