अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है तो जल्दी ही आपके लिए खुशखबरी आ सकती है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) ने महंगाई के नए आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर अब महंगाई भत्ता (D.A.) बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

जल्दी ही सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर बढ़े हुए डीए की घोषणा की जा सकती है।
AICPI इंडेक्स में हुई 1.2 अंक की बढ़ोतरी
श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के एआईसीपीआई इंडेक्स में 1.2 प्वाइंट की बढ़त हुई है। जुलाई के बाद से इन आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब नए बढ़ोतरी के बाद से सरकारी कर्मचारियों के लिए जल्दी ही डीए बढ़ने की घोषणा की जा सकती है।
कितना बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA)
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार जुलाई में सरकारी कर्मचारियों के डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया था। अब नए आंकड़े आने के बाद से फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इस तरह उनकी सैलरी में कुल 42 प्रतिशत डीए हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि सभी गवर्नमेंट एम्प्लॉईज के लिए वर्ष में दो बार डीए की दर रिवाईज की जाती है। इस वर्ष जनवरी 2022 और जुलाई 2022 में डीए बढ़ाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब जनवरी 2023 में भी डीए बढ़ाया जाएगा।
क्या है AICPI इंडेक्स
यह वास्तव में एक सरकारी आंकड़ा (Index) है जिसके आधार पर महंगाई दर को मापा जाता है। प्रत्येक माह के अंतिम दिन श्रम मंत्रालय AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़े जारी करता है। इन्हीं के आधार पर सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह रिवाईज की जाती है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
