उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर थाना इलाके के एक जंगल में पशुओं का चारा लेने गयी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेन्द्र सिंह ने रविवार को बताया कि एक दिसंबर को थाना किरतपुर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी जंगल में पशुओं का चारा लेने गयी थी, तभी तीन युवकों ने उसके साथ कथित दुष्कर्म कर फोटो खींच लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने कहा कि बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
