मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में दो लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई।

माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ”लड़की का उसके दो सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी डांस प्रैक्टिस के लिए कक्षा से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपीयों ने इस वारदात को अंजाम दिया।” उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा, ”इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया और उसने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।”
पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपियों को एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया और आगे की जांच जारी है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
