सारंगढ़ बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है. इस साल लगभग 110 लाख मीट्रिक धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान हैं. राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान खरीदी मे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए प्रत्येक सेवा सहकारी समिति मे अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है।
सहकारी समिति मर्यादित कपरतुंगा मे नवनियुक्त अध्यक्ष भगतराम नेताम के सम्मान मे समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे जनप्रतिनिधियो के अलावा प्रबंधन समिति के अलावा भारी मात्रा मे किसान भाई उपस्थित हुवे।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन से शुरु हुई। तत्पश्चात हाईस्कूल के बच्चो द्वारा राजकीय गीत का गायन किया गया।
प्रबंधक निर्मल दास बैरागी ने नवनियुक्त अध्यक्ष भगतराम नेताम को साल और श्रीफल किया सम्मानित किया। कार्यक्रम मे अंचल के युवा नेता और प्रदेश सचिव सरपंच संघ मोती पटेल की भी उपस्थिति रही जिनका स्वागत नीलांबर पटेल द्वारा पुष्प गुच्छ किया गया।लखन चौहान द्वारा अध्यक्ष श्री भगतराम नेताम को साल और श्रीफल देकर नीलांबर पटेल द्वारा पुष्प गुच्छ से किया गया। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री विजय विक्की पटेल,वरिष्ट कृषक श्री गणेशराम पटेल, श्री सलिराम पटेल, श्री घनश्याम पटेल, श्री मोहित लाल पटेल,श्री मोहन पटेल,श्री भोजराम सिदार, श्री दीपक चौहान,श्री सम्पत पटेल,श्री सुदर्शन अजय,श्री चेतन पटेल,श्री सेवकराम श्री बाबूलाल,श्री निरंजन सिदार,श्री बाबूलाल बरिहा का स्वागत भी प्रबंधन समिति और किसानों द्वारा किया गया।


सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है – भगतराम नेताम


नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नेताम निबकिसानो को सम्बोधित करते हुवे कहा कि भूपेश बघेल की सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। सेवा सहकारी समिति कपरतूंगा मे किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा ।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
