सारंगढ़: स्कूल जाने निकली 10 वीं के छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले गया युवक, विवाह के बहाने जबरन बनाया शारीरिक संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार….
सारंगढ़: विवाह के बहाने नाबालिक छात्रा को भगाकर ले जाने वाले युवक को केडार पुलिस इस गिरफ्तार किया है। मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.102022 को नाबालिक छात्रा की दादी ने पुलिस थाने मे एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था की कि उसकी नाबालिक पोती उम्र 16 वर्ष है कक्षा 10 वीं कक्षा मे पढाई कर रही है। दिनांक 11.102022 को करीबन 11:35 बजे शासकीय हाई स्कूल छिन्द जा रही हू कहकर निकली थी जो घर वापस नही आई। परेशान होकर पीड़िता के परिवार ने आस-पास एवं रिश्तदारो को पतासाजी भी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। तभी ग्रामीणों से ज्ञात हुआ कि अनुज जांगड़े भी अपने घर से गायब है। तब जाकर उन्होंने संदेही अरोपी अनुज जागडे के विरूद्ध थाने मे जाकर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस पुलिस द्वारा धारा सदर का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है विवेचना के दौरान दिनाक नाबालिक छात्रा को दस्तयाब कर दस्तयाबी पचनामा तैयार किया गया है एवं महिला अधिकारी से कथन कराई गई। छात्रा ने अपने कथन मे वर्दीधारी महिला अधिकारी को बताया कि घटना दिनांक को अनुज जांगडे द्वारा शादी करूंगा कहकर बहला-फ्सला कर भगाकर ले जाकर उससे जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया था। पीड़िता के कथन पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 भा.द.वि. एवं 4, 6 पाक्सों धारा के तहत उचित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
