अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर आज दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवाओं ने रैली निकाकर प्रदर्शन किया है। बेहद ही मार्मिक अंदाज में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की है।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सरकार मांगों को अनसुना कर उनके साथ अन्याय कर रही है।

अरमानों की निकली अर्थी
अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी के बुढ़ापारा धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे दिवंगत शिक्षाकर्मी की विधवाओं ने रोते बिलखते प्रदर्शन किया। महिलाओं के साथ बच्चों भी कफन रैली में शामिल हुए। इस दौरान अर्थी देखकर आने जाने वाले लोग हैरान रह गए। वहीं महिलाओं की मार्मिक पुकार से लोगों का दिल भर गया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहना है कि नौकरी नहीं मिलने से परिवार के सारे अरमान मर गए हैं। अब सरकार से अनुकंपा नियुक्ति की आस है। आगे कहा कि पति की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। वहीं सरकार भी उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। जिसके बाद अब महिलाओं ने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया है।
- सारंगढ़:तिरंगे से सजे 100 ट्रैक्टर, किसानों ने निकाली भव्य यात्रा… - August 12, 2026
- 112 की तत्परता से बची युवक की जान, जहर सेवन के बाद कराया अस्पताल में भर्ती… - August 12, 2026
- खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी… - August 12, 2026




