शादी के 2 दिन बाद ही दुल्हन की मौत,बेडरूम में इस हालत में मिली लाश,राज खुलने से पहले भागा दूल्हा…
कटिहार. बिहार के कटिहार जिले से एक चौंकने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की ससुराल में मौत हो गई। उसका शव दूल्हे के बेडरूम में फंदे से लटका मिला।
मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। फिर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस से लेकर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। लड़की के पिता ने कहा-मेरी बेटी ने सुसाइड नहीं कर सकती है, उसकी हत्या की गई है।
दूल्हे के बेडरूम में दुल्हन की मौत
दरअसल, यह दर्दनाक घटना कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के धनपाड़ा गांव की है। जहां दुल्हन बनकर निशा का शव उसके ही बेडरूम में 27 नवंबर को पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। वहीं घटना के बाद से पति फरार है। इसके बाद निशा के परिवारवालों ने उसके पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज और हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं मामले की जांच कर रहे प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि मृतिका के पिता से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन शुरू कर दी है। मृतका का पति फरार है, बाकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या यह जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
पिता ने बताया क्यों उसकी बेटी को दूल्हे के घरवालों ने मार डाला
पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए मृतका के पिता जीवच मंडल ने बताया कि उनकी बेटी निशा की शादी 25 नवंबर को राजकिशोर मंडल (25) के साथ हुई थी। 26 नवंबर को हमने खुशी-खुशी बेटी को ससुराल के लिए विदा किया था। हम बहुत खुश थे कि आखिर बेटी की शादी हो गई। लेकिन हमें नहीं पता था कि हम जिसे डोली में विदा कर रहे हैं, अब उसका शव ही लौटकर घर आएगा। उन्होंने कहा-मेरी बेटी ससुराल में दहेज की भेंट चढ़ गई है। क्योंकि शादी से पहले ससुरालवालों ने दहेज की मांग की थी, जिसे हम लोगों ने जहां तक संभव हुआ उतना पैसा जुटाकर दहेज देकर बेटी को विदा किया था। साथ ही दामाद से कहा था, अगर कुछ सामान छूट गया है तो बाद में दे देंगे। बेटी से कुछ मत कहना है। लेकिन उन दरिंदों ने बेटी को ही मार डाला।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
