शादीशुदा होने के बाद भी एक युवक ने नाबालिग बाला को दुल्हन बनाने का दिवास्वप्न दिखाया और धमकाते हुए उसका दैहिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती बताई तो मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने विवाहित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक यह प्रसंग शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। किरोड़ीमल नगर के पास रहने वाले मृत्युंजय सिंह (30 वर्ष) की शादी हो चुकी है। बावजूद इसके वह अपने से 13 बरस छोटी एक नाबालिग बाला को पत्नी बनाने का झांसा देते हुए प्रेमजाल में फंसाने लगा। किशोरी जब पहले से विवाहित मृत्युंजय को ऐसी गलत बात से मना करती तो भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसको लगातार परेशान करने लगा। इस तरह आशिकी को देख बाली उमर की किशोरी के पांव फिसला तो इसका फायदा उठाते हुए मृत्युंजय ने उससे शारीरिक संबंध बनाया और अपनी हवस मिटाता रहा।
किशोरी जब विरोध की कोशिश करती तो युवक उसे घटना के बारे में किसी को बताने के बदले मौत के घाट उतारने की धमकी भी देता रहा। नतीजतन, लोकलाज के डर से वह चुप रहती। इस तरह सालभर से अधिक समय तक अपनी आबरू से खिलवाड़ सहने वाली किशोरी के सब्र का बांध फूटा तो उसने परिजनों को अपनी दुखभरी कहानी सुनाते हुए रोने लगी। पीड़ित परिवार ने फिर आपसी सलाह मशवरा कर कोतरा रोड थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
चूंकि, पीड़िता नाबालिग है इसलिए हरकत में आई पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में भादंवि की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत शादीशुदा मुल्जिम को धरदबोचते हुए उसे रिमांड पर जेल दाखिल कराया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
