सारंगढ़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवा कांग्रेस के तत्वधान में अपने चहेते नेता यूथ आईकॉन नंदेली नंदन माननीय “उमेश नंद कुमार पटेल” (उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) का जन्मदिन बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रांजल पब्लिक विकलांग स्कूल सारंगढ़ में केक काटकर मनाया जाएगा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित साहू, उपाध्यक्ष गण विजय विक्की पटेल, वसीम मोहम्मद, बाबूलाल सिदार, रोहित रमा महिलाने, महासचिव गण प्रकाश तिवारी दुर्गेश पटेल, राकेश जाटवर हेमंत चंद्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र वारे, मयंक पटेल उपा, विश्वनाथ झरिया, उपाध्यक्ष शाहजहां खान, महासचिव गण रामेश्वर चंद्रा, योगेश मनहर, सत्या निषाद, नवीन यादव, डेविड वर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमारे चाहते नेता पूर्व युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश नंदकुमार पटेल जी के जन्मदिन को हम बड़े ही सादगी पूर्ण तरीके से प्रांजल पब्लिक स्कूल में विकलांग बच्चों के बीच केक काटकर मनाएंगे और माननीय उमेश पटेल जी के स्वास्थ्य लाभ दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे 26 नवंबर को 11:00 वरिष्ठ कांग्रेस जन की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न होगा। वही युवा कांग्रेस के पूर्व सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक रहे गोल्डी नायक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़ ने बताया कि सर्वमान्य नेता शहीद नंदकुमार पटेल जी की परछाई माननीय उमेश पटेल जी युवाओं में लोकप्रिय होने के कारण यूथ आईकॉन नेता है, उनकी सादगी और सरलता के हर नेता कायल है, उनके जन्मदिन को सादगी पूर्ण संदेश स्वरूप मनाने का निर्णय युवा कांग्रेस की सराहनीय पहल है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
