धरती पर कई गुफाओं समेत कई रहस्यमयी चीजें हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी गुफा माना जाता है।

गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें कई बहुमंजिला इमारतें बनाई जा सकती हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं वियतनाम की ‘सोन डोंग’ गुफा की। जो मध्य वियतनाम के जंगलों में स्थित है। सोन डंग गुफा की कुल लंबाई 9 किलोमीटर है और इसमें लगभग 150 अलग-अलग गुफाएं हैं।
इस गुफा के अंदर पेड़-पौधे से लेकर जंगल, बादल और नदियां सब कुछ है। लाखों साल पुरानी इस गुफा को पहली बार 2013 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां हर साल सिर्फ 250-300 लोगों को ही जाने की इजाजत होती है। गुफा की खोज 1991 में ‘हो खान’ नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने की थी, लेकिन उस समय गुफा में पानी की भयंकर गर्जना और घना अंधेरा होने के कारण किसी ने अंदर जाने की हिम्मत नहीं की।
गुफा को 2009 में अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली, जब एक ब्रिटिश रिसर्च एसोसिएशन ने पहली बार दुनिया को गुफा की झलक दिखाई। बाद में साल 2010 में वैज्ञानिकों ने 200 मीटर ऊंची दीवार, जिसे ‘वियतनाम की दीवार’ भी कहा जाता है, को पार किया और गुफा में घुसने का रास्ता खोज लिया। हर साल पर्यटक अगस्त महीने से पहले इस गुफा के अंदर जाते हैं और फिर वापस आते हैं।
क्योंकि इसके बाद गुफा के अंदर नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। गुफा में प्रवेश करने के लिए एक टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति लगभग दो लाख रुपये है। गुफा के अंदर जाने वाले सैलानियों को पहले छह महीने ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें कम से कम 10 किलोमीटर चलना और छह बार रॉक क्लाइंबिंग करना सिखाया जाता है। इसके बाद ही उन्हें गुफा में ले जाया जाता है।
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
