जालंधर। पंजाब के जालंधर में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक फैक्टरी में काम करने वाले शख्स ने दावा किया कि पता पूछने के बहाने कार में सवार चार लड़कियों ने उसे अगवा किया और नशीली दवाएं और शराब पिलाकर उसके साथ कुकर्म किया।

जानें पूरा मामला
फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने बताया कि वह दोपहर को फैक्टरी से अपने घर जा रहा था। तभी एक सफेद रंग की कार उसके आकर रुकी। कार में चार लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 22 से 23 साल के बीच थी। वे उससे पता पूछने लगीं। वह पता बताने लगा तो युवतियों ने कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया गया और उसे अगवा कर लिया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उसके हाथ भी बांध दिए।
शराब पिलाकर युवतियों ने किया कुकर्म
युवक ने आरोप लगाया कि इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाएं खिलाईं। लड़कियां शराब पी रही थीं और उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिला दी। इसके बाद चारों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद युवतियां उसे अलसुबह 3 बजे उसे लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गईं।
अच्छे घरों से थी युवतियां
शख्स ने बताया कि लड़कियां अच्छे घरों की लग रही थीं। वे आपस में अंग्रेजी में बात कर रही थीं। उसने बताया कि उसने अपने परिजनों को भी आपबीती बताई है। परिजनों ने कहा कि शुक्र है उसकी जान बच गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। वहीं, शहर में हुई इस अजीब घटना से लोग भी हैरान हैं।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
