सारंगढ़। जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी द्वारा शौचालय दिवस पर समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता का शपथ दिलवाया गया कि – मैं शपथ लेता हूं कि – मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा । हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह में 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा । मैं न गंदगी करूंगा, न किसी को करने दूंगा सबसे पहले स्वयं से, मेरे परिवार से, मोहल्ला से, मेरे गांव से और मेरे कार्य स्थल से शुरुआत करूंगा। मैं गांव गांव और गली गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा। स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया, मेरा एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। मैं जो शपथ ले रहा हूं वह अन्य सौ व्यक्तियों से भी करूंगा, वह भी मेरी तरह स्वच्छता के लिए सौ घंटे दे, इसके लिए प्रयास करूंगा। मुझे मालूम है किस्वच्छता पर बढ़ाया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। यह शपथ सुबह 8 बजे अधिकारी प्रचार हेतु शपथ कर्मचारियों ने जपं प्रांगण में लिए। जिसमें निम्न अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। अभिषेक बनर्जी सीईओ रामलाल जायसवाल वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, कृष्णा चौहान ब्लाक समन्वयक एसबीएम, कामता प्रसाद अम्बेडकर अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ, लुकश पटेल, शिव भारती, त्रिलोचन जायसवाल, चुलेश्वर प्रधान, जीतराम करें, द्वास लाल चौहान,अरविंद अजय, नीलांबर पटेल, अर्जुन सिंह डहरिया, दिनेश साहू, गोपाल पटेल, कंशव भारद्वाज, लालाराम मैत्री, गोपाल यादव, नारद करर्रे एवं दिलीप साहू तकनीकी सहायक के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
