गुरुवार को मितानिनों के साथ एक महिला नसबंदी कराने केजीएच अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान वह परिसर के सुलभ शौचालय नहाने गई, जहां उसने देखा कि एक व्यक्ति मोबाइल पर उसका वीडियो बना रहा था। इसके बाद वह तुरंत बाहर निकली और कर्मचारी पर बरस पड़ी। कुछ देर बाद पीड़िता गायनिक वार्ड पहुंची और आपबीती मितानिनों को बताई।

इसके बाद महिलाओं ने अस्पताल में काफी देर तक हंगामा मचाया और सुलभ कर्मचारी की शिकायत डाक्टरों से की। इसके कुछ देर बाद फिर से सभी महिलाएं कर्मचारी को समझाने पहुंची और इस बीच फिर हंगामा मच गया। भीड़ में से एक पुरुष और महिला ने वीडियो बनाने वाले को थप्पड़ जड़ दिया।
खूब खरी खोटी भी सुनाई और दोबारा ऐसा नहीं करने की नसीहत दी।वहीं दोपहर में पीड़ित महिला नसबंदी आपरेशन होने के बाद गायनिक वार्ड में भर्ती थी। दोपहर 1 बजे मितानिनों ने सुलभ के पास 1 घंटे तक हंगामा मचाया। देर शाम तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। महिला के स्वस्थ होने के बाद परिजन शिकायत करने की बात कह रहे हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
