अगर आप भी फ्री राशन योजना का फायदे लेते हैं तो यह आपके लिए बड़े काम की खबर है। सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत अब फ्री राशनकार्ड लाभार्थियों को 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल देने वाली स्कीम की शुरुआत की है यानी अब से आपको ज्यादा गेहूं और चावल का फायदा मिलेगा।

सरकार ने अंय्योदय राशन कार्ड धराकों को 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल देने का फैसला लिया है, वहीं आम राशन कार्ड धारकों को 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल ही मिलेगा। हालांकि इस बार कार्डधारकों को 2 रुपये प्रति किलो गेहूं और 3 रुपये प्रतिकिलो चावल के लिए खर्च करने होंगे।
मिलेंगी ये सुविधाएं
देशभर में सरकार राशन कार्डधारकों को कई तरह की सुविधाएं दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही सरकार ने कोरोना काल से लेकर अबतक करोड़ों लोगों को फ्री राशन की सुविधा उपलब्ध कराई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को इसका फायदा मिला है। इसके साथ ही जिन भी राशन कार्ड संचालकों के पास में नमक, तेल और चने के पैकेट बचे हैं उनको सरकार के आदेश के अनुसार, अंत्योदय कार्ड धारकों को फ्री में बांटा जाएगा।
80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण योजना का फायदा
सरकार ने कहा है कि इसमें पहले आओ और पहले पाओ वाले नियम का पालन किया जाएगा। आपको बता दें इस समय देशभर में करीब 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण योजना का फायदा ले रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार करीब 10 लाख कार्डधारकों के कार्ड को रद्द कर चुकी है। बता दें कई अपात्र लोग भी राशन कार्ड की सुविधा का फायदा ले रहे हैं, जिसकी वजह से सरकार ने सभी अपात्रों के कार्ड को रद्द करने का फैसला लिया है। अपात्र कार्डधारकों का डाटा डीलरों के पास भेजा जा रहा है, जिससे कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
